संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। कोराना काल में शुरू पहले संपूर्ण समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ओलावृष्टि का मुआवजा, किसान सम्मान निधि, सहित कई समस्याओं को लेकर सदर तहसील पहुंचे। जिनको सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अधिकारियों से मिलने दिया गया। पहले दिन कुल 76 समस्याएं आईं। जिसमें जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने मौके पर 6 समस्याओं का निस्तारण किया। दिव्यांग प्रमाण पत्र 4 बनाए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय , सीडीओ अमित आसेरी व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने समस्या सुनी। पहले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। सभी को मास्क लगाने व सैनिटाइज करने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। छेछरिहा गांव के ग्रामीण संतोष, विपिन, शुभ मिलन आदि ने दिए पत्र में कहा कि फरवरी माह में ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो गई थी। जिसका मुआवजा नहीं मिला।
सदर विकास खंड के मुकुंदपुर गांव के ग्रामीणों ने मजदूरी न मिलने की शिकायत किया। इस मौके पर रामदास, रामऔतार, विजय, सुशीला देवी, विनय कुमार, वेद प्रकाश, पवन सोना देवी, अनिल आदि मौजूद रहे। भरतकूप क्षेत्र के अकबरपुर गांव के कोरीपुरवा के ग्रामीणों ने जबरन रास्ता बंद करने को लेकर पत्र सौंपा। इस मौके पर रामसखिया, जमुना, विमला, रामराज, पप्पू, सरवन आदि मौजूद रहे। सदर विकास खंड के बरवारा गांव के ग्रामीणों ने दिए पत्र में कहा कि उनको झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। इस मौके पर लवलेश सिंह, अजय सिंह, पुष्पराज सिंह, नीरज सिंह, पवन कुमार, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सीएमओ डा. विनोद कुमार, एसडीएम रामप्रकाश, बीएसए प्रकाश सिंह, तहसीलदार दिलीप सिंह सीओ रजनीश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।