फोटो -7 व 7आर - मंदाकिनी नदी से गंदगी व बोरी बाहर निकालते मजदूर
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी को पुनर्जीवन देने के लिए शुक्रवार से प्रशासन ने साधु-संतों की मदद से सफाई काम शुरू कराया है। पर्णकुटी महंत की देखरेख में सिंचाई विभाग ने छह मजदूर सफाई के लिए भेजे हैं। इन्होंने घाट निर्माण के दौरान छोड़ी गई बालू व गिट्टी से भरी एक सैकड़ा से अधिक बोरियां नदी से बाहर निकाली।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडे ने एसडीएम एके पांडे को अधिशासी अभियंता सिचाई आशुतोष कुमार के साथ रामघाट भेजा है। स्थानीय लोग भी तुलसी चबूतरा मंदाकिनी गंगा आरती स्थल पर गंदगी निकाल रहे हैं। इस पर बुंदेली सेना के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह व समाजसेवी अरुण गुप्ता ने खुशी जताई और कहा कि इससे मंदाकिनी नदी का पानी स्वच्छ हो जाएगा।