फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी की सफाई में निकली एक सैकड़ा बोरी

विज्ञापन
फोटो -7 व 7आर - मंदाकिनी नदी से गंदगी व बोरी बाहर निकालते मजदूर - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी को पुनर्जीवन देने के लिए शुक्रवार से प्रशासन ने साधु-संतों की मदद से सफाई काम शुरू कराया है। पर्णकुटी महंत की देखरेख में सिंचाई विभाग ने छह मजदूर सफाई के लिए भेजे हैं। इन्होंने घाट निर्माण के दौरान छोड़ी गई बालू व गिट्टी से भरी एक सैकड़ा से अधिक बोरियां नदी से बाहर निकाली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पांडे ने एसडीएम एके पांडे को अधिशासी अभियंता सिचाई आशुतोष कुमार के साथ रामघाट भेजा है। स्थानीय लोग भी तुलसी चबूतरा मंदाकिनी गंगा आरती स्थल पर गंदगी निकाल रहे हैं। इस पर बुंदेली सेना के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह व समाजसेवी अरुण गुप्ता ने खुशी जताई और कहा कि इससे मंदाकिनी नदी का पानी स्वच्छ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें