फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नहाते समय तालाब में डूबी बालिका की मौत

विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन। संवाद
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। बुआ के घर बहनों के साथ त्योहार मनाने गई बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बालिका कक्षा दो की छात्रा थी।
विज्ञापन


मऊ थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव ढढवार निवासी मंझी ने बताया कि मवई कला निवासी भाई चुनबाद की सात वर्षीय बेटी रानी तीन बहनों के साथ सप्ताह भर पहले आई थी। मंगलवार की सुबह रानी पड़ोस के बच्चों के साथ तालाब में नहाने चली गई। इसकी जानकारी उसे नहीं हुई।
विज्ञापन

दोपहर तक जब वह घर नहीं आई तो खोजबीन शुरू की। पड़ोस के बच्चों ने बताया कि वह सब तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय वह पानी में डूब गई है। इस पर वहां मौजूद परिजन मदद की गुहार लगाते हुए तालाब की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने खोजबीन कर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मंझी ने बताया कि वह कक्षा दो में पढ़ती थी। पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें