फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दोस्त ने की थी टेंट संचालक की हत्या

Wed, 11 Nov 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सरधुवा थानाक्षेत्र में टेंट संचालक शिवनरेश प्रजापति की हत्या उसके दोस्त ने की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी दोस्त जितिन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वारदात के पीछे टेंट संचालक का आरोपी के घर में किसी से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है।
अर्की गांव निवासी रामप्रताप प्रजापति ने चार नवंबर को सरधुवा थाने में बड़ा भाई शिवनरेश प्रजापति (27) की गुमशुदगी दर्ज कराई। छह नवंबर की दोपहर करीब दो बजे घर से 500 मीटर दूर सूखे नाले में शिवनरेश का अधजला शव मिला। पिता राजकुमार प्रजापति ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के मोबाइल की सीडीआर और ग्रामीणों के बयान के आधार पर शक की सुई गांव के जितिन त्रिपाठी पर गई। उससे पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ कबूल दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक उसने बताया कि शिवनरेश और वह दोनों दोस्त थे। वह अक्सर उसके घर आता जाता था।
शिवनरेश की उसके परिवार से किसी की नजदीकियां बढ़ने लगीं। उसने शिवनरेश को घर आने के लिए मना किया। इसके बाद भी वह तीन नवंबर की रात को घर की ओर आ गया। उसने पीछा किया और गला दबाकर मार दिया। हत्या के बाद पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि पांच नवंबर को पुलिस जांच करने लगी तो उसे पकड़े जाने का डर सताने लगा। उसने महुआ गांव स्थित पंप से रात करीब 10 बजे पेट्रोल लाकर फिर से डालकर जला दिया, जिससे उसकी पहचान न हो सके। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें