फोटो-27सीकेटीपी 19 राजापुर कस्बा में कैंडल मार्च निकालते लोग। संवाद
- फोटो : चरदा सीएचसी पर मरीज को गोद में उठाकर ले इलाज जाते हुए तीमारदार।
राजापुर/चित्रकूट। आयुष हत्याकांड के विरोध में नगर में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। घटना के विरोध और दिवंगत आयुष को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए व्यापारियों ने एस एस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में शोक सभा का आयोजन किया। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला और आरोपियों को फांसी की मांग की। व्यापारी प्रिंस केशरवानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर के मुख्य बाजार सहित प्रमुख मार्गों से कैंडल मार्च निकाला। व्यापारियों ने हाथों में तख्त में लिखे स्लोगन दोषियों को कड़ी सजा दो, और मासूम को न्याय दो जैसे नारों के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारी सुभाष चंद्र अग्रवाल ने कहा कि घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर शंकर दयाल जायसवाल, जुगराज केसरवानी, प्रदीप केसरवानी, अरविंद केसरवानी, उमेश सोनी, सुरेश जायसवाल, मनीष विश्वकर्मा, जितेंद्र पटेल, सोनू मोदनवाल, राजेश पंसारी, प्रवीण सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, नीरज यादव मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की परिजनों से मुलाकात
बरगढ़। आयुष केसरवानी हत्याकांड में मंगलवार को सात सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कस्बा पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। पूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पूरे मामले को राहुल गांधी से बताने की बात कही। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ मिलकर पूरे मामले को राहुल गांधी को अवगत कराएंगे। कांग्रेसी दल आयुष के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बांदा के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, अफसाना, पूर्व प्रत्याशी मानिकपुर रंजना बराती लाल पांडेय सहित अन्य माैजूद रहे।