चित्रकूट-मऊ। थाना क्षेत्र के रविवार की देर शाम को बरसाती नाला में एक बच्चा डूब गया। स्वजन उसे सामुदायिक केंद्र ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों बिना कोई पोस्टमार्टम बिना कराए उसका अंतिम संस्कार करा दिया।इसके अलावा शहर के कंठीपुर के रपटे में बाइक समेेत युवक बह गया। स्थानीय लोगों ने युवक का बचा लिया।
कोपा निवासी ज्ञान सिंह का सात वर्ष का पुत्र शिवा खेलते-खेलते घर के पास नाले के पास पहुंच गया और फिसल कर गिर गया था। इससे डूबने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना नहीं दी। इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर के रपटे में पानी भरा होने पर कंठीपुर निवासी शिवमंगल का पुत्र संतू बाइक लेकर पानी के बीच से निकला। बीच में पहुंचते ही वह बाइक समेत बहने लगा। इस पर किनारे मौजूद कुछ युवकों ने उसे बचा लिया लेकिन बाइक बह गई। (संवाद)
केला लदा ट्रक पलटा
मानिकपुर। क्षेत्र के मारकुडी रोड के जडे़रा नाले के पास मंगलवार की सुबह केला लदा ट्रक पलट गया। इससे इससे ट्रक चालक व बाल बाल बच गया। रीवा निवासी चालक रामनारायण ने बताया कि भुसौल से केला लादकर कौशांबी जिले के लिए जा रहा था। नाला के पास ट्रक अनियंत्रित होने से पलट गया। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि ट्रक को रास्ते से हटवाकर मार्ग यथावत करा दिया गया है। (संवाद)