मऊ। बरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री तबियत खराब होने के चलते बीते मंगलवार को गांव में ही डॉक्टर ब्रजेन्द्र कुमार के यहां दवा लेने गई थी।
जब वह काफी देर बाद लौटकर नहीं आई तो डायल-112 को सूचना दी। जिसके बाद देर रात्रि कोनिया पानी की टंकी के पास एक कमरे से वह बदहवास हालत में मिली। बरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर डॉ. ब्रजेंद्र कुमार व उसके साथी प्रेमकुमार के विरुद्ध युवती को गलत कार्य की मंशा से बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद