पेड़ से बस टकराने के बाद सडक़ पर खड़े परेशान श्रद्धालु।
- फोटो : घटनास्थल पर बच्चों से पूछताछ करती पुलिस।
राजापुर (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत कर्वी-राजापुर मार्ग पर कार को साइड देने के चक्कर में तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। तीन श्रद्धालुओं को गंभीर चोट आयी है। उनको अस्पताल भर्ती कराया गया। श्रद्धालु प्रयागराज से संगम में स्नान कर चित्रकूट आ रहे थे। सभी गुजराज के सूरत शहर के निवासी हैं।
प्रयागराज महाकुंभ मेला से बुधवार की शाम को सूरत के 50 तीर्थयात्रियों की एक बस चित्रकूट तीर्थ नगरी आ रही थी। बस सवार रमेश बेन ने बताया कि जैसे ही बस राजापुर से चित्रकूट की ओर चली तो अर्जुनपुर गांव के पास एक कार को साइड देने के दौरान चालक ने देखा कि सामने से ट्रैक्टर आ रहा है तो बस को कुछ पटरी पर उतारा इससके बाद बस अनियंत्रित हो गई और एक पेड़से टकरा गई। पेड से टकराते ही सभी यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस की गति तेज न होने से तीन को ज्यादा चोट आई जबकि अन्य नौ को मामूली रूप से चुटहिल हुए। शेष सभी यात्री सुरक्षित रहे।
बस के पेड़ से टकराते ही सभी यात्री बस से उतरकर सडक़ पर आ गये। थाना प्रभारी मनोज कुमार पूरी टीम के साथ पहुंचे और घायल सूरत निवासी रक्षाबेेन, चंद्रकांत बेन, रमेश को गंभीर चोट होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। अन्य नौ यात्री को मामूली चोट होने पर मलहम पटटी करा दी गई।
हादसे के बाद डरे सहमे तीथयात्रियों को पुलिस टीम ने आश्वस्त किया। उनके नाश्ते व पानी का इंतजाम किया। इसके बाद बस को क्रेन से सडक़ तक खिंचवाकर खड़ी कराई बस का अगला हिस्सा ही क्षतिग्रस्त था। इंजन स्टार्ट होने पर इसी बस से यात्रियों को चित्रकूट रवाना कर दिया गया।