फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीजी के विचारों ने बदली विश्व की सोच : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कलक्ट्रेट सभागार में मनाई। डीएम ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अहिंसावादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदल दी। आजादी और शांति की स्थापना ही उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य था। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को प्रगति की राह दिखाई। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, एसडीएम मोहम्मद जसीम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने गांधीजी और शास्त्रीजी को किया नमन : कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ट्रांसपोर्ट नगर में मनाई गई। इस अवसर पर निहाई माता मंदिर से आंबेडकर चबूतरा तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद गोष्ठी की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा देश को आजादी दिलाने में बापू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान के दिए नारे ने जवानों और किसानों का आत्मविश्वास बढ़ाया। जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला महासचिव कालीचरण राजपूत, सेवादल अध्यक्ष चुनबाद प्रसाद, किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सिंह, शिवगुलाम वर्मा, तीरथ सिंह जिला सचिव, यमुना शुक्ला भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें