फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जंगल में भालू ने महिला पर हमला कर जख्मी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के किहुनिया के जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर जख्मी कर दिया। कुछ दूरी पर मौजूद जेठानी और अन्य महिलाओं ने शोर मचाया और डंडा लेकर खदेड़ा तो भालू भाग निकला। इससे घायल महिला की जान बच गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

किहुनिया गांव की कलबतिया पत्नी मुन्ना ने बताया कि वह जेठानी व गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इस दौरान भालू ने उस पर हमला बोल कर जख्मी कर दिया। अन्य महिलाओं के प्रयास से भालू मौके से भाग गया। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंं भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें