फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिनदहाड़े नोटों से भरा बैग बाइक से पार

Thu, 09 Apr 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दी। बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर निकले शिक्षक का बैग कुछ ही मिनटों में बाइक से गायब हो गया और किसी को भनक तक नहीं लगी।

ग्राम बरवारा निवासी बृजेश कुमार सिंह ने आठ अप्रैल को स्टेट बैंक की कर्वी शाखा से चेक से तीन लाख रुपये निकाले थे। रुपये बैग में रखकर जैसे ही वह बाइक से आगे बढ़े कुछ दूरी पर पहुंचते ही बैग गायब हो गया। बैंक के आसपास इतनी बड़ी वारदात हो गई लेकिन न तो कोई सुरक्षा कर्मी सक्रिय दिखा और न ही तत्काल कोई कार्रवाई नजर आई।
विज्ञापन

बैग में तीन लाख रुपये के साथ कई बैंकों के चेकबुक, पासबुक और जरूरी दस्तावेज भी थे। पीड़ित के अनुसार बैग में 500 और 100 रुपये के नोटों में पूरी रकम थी। इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य खातों के जरूरी कागजात भी चोरी हो गए जिससे परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कर रही है लेकिन सवाल यह है कि जब वारदात हुई तब सुरक्षा व्यवस्था कहां थी। थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें