फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद लिवा ले गया, तब से पुत्री गायब

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। ठर्री (खोही) निवासी रामनरायन पुत्र रामकेश ने बहिलपुरवा थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री का पता लगाने की गुहार की है। उसका कहना है कि उसने अपनी पुत्री की शादी चार साल पहले लंकापुरवा में की थी। उसका दामाद कृष्णकुमार उर्फ पप्पू पुत्र गौरीशंकर उसे दहेज के लिए मारता-पीटता था। बताया कि उसकी पुत्री मायके आई थी। 29 जुलाई को दामाद अपने मामा के लड़के के साथ आया और उसे लिवा ले गया। रामनरायन का कहना है कि उसकी पुत्री ससुराल भी नहीं पहुंची है और कोई कुछ बताने को तैयार भी नहीं है। उसे आशंका है कि उसके साथ कुछ भी हो सकता है। उसने पुलिस से पुत्री का पता लगाने की गुहार की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें