चित्रकूट। इलाहाबाद बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से दिए जा रहे छह दिवसीय डेरी प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रशिक्षण में 30 लोगों ने डेरी का प्रशिक्षण लिया। समापन के मौके पर इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक जयदेव विश्वास ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र दिया। संस्थान के निदेशक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं से बैंकों से लोन लेकर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने ऋण के लिए बैंक की शाखाओं में आवेदन करने को कहा। इस मौके पर संतोष कुमार साहू, सलीम खान, गौरवचंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।