फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़

Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दो दिनों की बंदी के बाद जिले के बैंकों में भीड़ उमड़ पड़ी। दो दिनों से बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोगों के काम रुके पड़े थे। जनपद के लोगों ने एटीएम से दो दिनों तक रुपयों की निकासी की। दो दिनों के हड़ताल के बाद लोग काफी संख्या में बैंकों में उमड़ पड़े। दो दिनों तक लोगों ने किसी तरह से एटीएम से रुपये निकाल कर काम चलाया। इसके साथ ही लोगों ने रुके हुए चेकों को क्लीयरिंग के लिए लगाया। वहीं बुधवार को शहर के इलाहाबाद बैंक, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। भारतीय स्टेटे बैंक कर्वी के प्रभारी शाखा प्रबंधक लखनलाल अग्रवाल ने बताया लोगों को दिक्कतों से बचाने के लिए सभी एटीएमों को फुल कर दिया गया था। लोगों ने इससे रुपये निकालकर काम चलाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें