फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी नहीं मिलती, मशीनों से हो रहा काम

Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गांवों में मनरेगा के काम मशीनों से होने की शिकायत को लेकर तीन गांवों के लोग शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। इनका कहना था कि उनके गांव में मशीनों से काम होने की वजह से वे लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। जिलाधिकारी ने उनको कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे खोह, रेहुटिया, बघौड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों के जाब कार्ड तो बने हैं पर इसका कोई फायदा नहीं है। अब तक थोड़ी बहुत मजदूरी मिल भी जाती थी पर अब ज्यादातर काम मशीनों से किया जा रहा है। विभागों के लोग भी ध्यान नहीं देते और शिकायत नहीं सुनते। ऐसे में वे लोग भुखमरी की नौबत तक पहुंच चुके हैं। जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने और काम दिलवाने की गुहार की। इस मौके पर रामबाबू, सुशील कुमार, रजनीश, अनंतराम, शोभा प्रसाद, शिवशरण, राजकुमार आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें