फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ किसानों को नानाजी देशमुख कृषक सम्मान

Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां में कृषि तकनीकी पखवारा के समापन अवसर पर शुक्रवार को नानाजी देशमुख कृषक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के नौ किसानों और पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक डा. छोटे सिंह ने केंद्र की उपलब्धियों और भविष्य के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीनदयाल शोध संस्थान के गोंडा प्रकल्प सचिव रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान हैं और उनको किसी प्रकार का अहंकार भी नहीं होता। जय श्री जोग ने भी कृषि विज्ञान केंद्र की सराहना की। सुरेश रामहरि जोग ने कहा कि किसानों को सम्मानित करना उनके प्रोत्साहन के लिए बढ़िया काम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उद्यमिता विद्यापीठ की निदेशक डा. नंदिता पाठक ने लोगों से अपेक्षा की कि वे नानाजी के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश का विकास करने में सहभागी हों। इस मौके पर आदित्य कुमार सिंह, अरुण कुमार शुक्ल, डा. गोविंद कुमार वर्मा, कमलाशंकर शुक्ल, विजय कुमार गौतम, विनय कुमार सिंह, आलोक, विश्वलता सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन विजय कुमार गौतम ने किया।

इनसेट -------------------
इन किसानों, पशुपालकों को मिला सम्मान
गुलजार (ग्राम बसिला, फसल-चना), राममिलन (बनाड़ी, फसल-मटर), मथुरा प्रसाद पटेल (बालापुर, फसल- धान), भानु प्रताप पटेल (बसिला, फसल-मसूर), केदार (कुकरहाई, फसल-मिर्च), अयोध्या प्रसाद (देवकली-भैंसपालन), प्रेमचंद्र (सिंहपुर, सूकर पालन), बरमदीन (बरवारा, कृषि विविधीकरण), श्याम बाबू (सिंहपुर, फसल-गेंहू)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें