चित्रकूट। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा करने के निर्देश दिए गए। शहर अध्यक्ष अशोक धतुरहा ने कहा कि पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इस मौके पर मुहल्लों में पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
इस मौके पर पदाधिकारियों का परिचय भी कराया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक केशरवानी ने कहा कि केंद्र सरकार का खाद्य सुरक्षा बिल निश्चित रूप से पार्टी को लाभ दिलाएगा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ने जल्द ही इसे लागू न किया तो कांग्रेस जोरदार आंदोलन करेगी। अशोक धतुरहा ने उपाध्यक्ष सौरभ पयासी को तरौंहा, रज्जब अली को सीतापुर, संजीत जायसवाल को गांधीगंज, कंचन पटेल को बल्दाऊगंज, लक्ष्मी पटेल को कुबेरगंज, रावेंद्र सिंह को शंकर बाजार, कमल केशरवानी को पुरानी बाजार में पार्टी को सक्रिय करने की जिम्मेदारी सौंपी। विनीत पयासी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए अब तक जो आवेदन आए हैं, उनमें बृजभाल सिंह मानिकपुर, उधुम दुबे बांदा, रामभवन पौहरिया कर्वी, कुशल सिंह बरवारा और मनोज गुप्ता मिशन रोड कर्वी के नाम हैं। इनको लखनऊ भेजा जाएगा। बैठक में प्रभाष चंद्र द्विवेदी, कुबेर जायसवाल, विनोद गुप्ता, कन्हैयालाल वर्मा आदि मौजूद रहे।