राजापुर(चित्रकूट)। बेटी के प्रसव का मातृत्व लाभ का चेक लेकर महुआ गांव के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक आई महिला की मंगलवार को वापस जाते समय मोटरसाइकिल से गिरकर मौत हो गई। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया गया। दुर्घटना में उसकी बच्ची बाल-बाल बची तो जेठानी जिला अस्पताल में भर्ती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिल्लीमल निवासी चुनकावन पत्नी विद्या देवी (36) और भाभी लक्ष्मिनियां के साथ मंगलवार को महुआ स्थित तुलसी ग्रामीण बैंक आया था। उसके साथ उसकी 20 दिन की नवजात बेटी भी थी। बैंक से रुपया लेने के बाद जब वे घर वापस लौटने लगे तो चुनकावन ने अपनी पत्नी व भाभी को गांव के कंचन सिंह पुत्र नानसिंह की मोटरसाइकिल पर बैठा दिया। जब तीनों महुआ से कुछ दूरी पर पहुंचे तो मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। इससे विद्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो गई थी। विद्या की मौत से उसकी तीन बेटियां सोनवा (15), कमला(13) और एक बेटा इंद्रकुमार मां की ममता से महरूम हो गए।