फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने जारी की तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस

Thu, 10 Oct 2013 05:39 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीके सिंह ने कड़े तेवर दिखाते हुए तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार न करने की दशा में नोटिस जारी किया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है और इसके साथ ही आगाह किया है कि अन्यथा की स्थिति में उप्र कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले वीके सिंह ने जिले के पांचों ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया था। इनमें से तीन ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस पर गंभीर नाराजगी दिखाते हुए एबीएसए ने इन सभी को नोटिस जारी किया है। पहाड़ी के तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार राजपूत का तबादला रामनगर, मानिकपुर से सुरेंद्र प्रताप सहाय को चित्रकूट और चित्रकूट से प्रमोद कुमार को मानिकपुर भेजा गया था। इन तीनों ने अभी तक नवीन तैनाती स्थल में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस पर बीएसए ने कहा है कि इनका यह कृत्य विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और लौटती डाक से अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं। अन्यथा की स्थिति में उप्र कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें