चित्रकूट। जनपद में स्काउट/ गाइड का कर्वी विकास खंड का प्रशिक्षण शिवरामपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हो गया। 18 से 22 सितंबर तक चले प्रशिक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल शिवरामपुर, परम विद्या मंदिर शिवरामपुर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोही कुल 167 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें प्रवेश के 25, प्रथम सोपान के 32 व द्वितीय सोपान के 110 बच्चों ने हिस्सा लिया। शिविर का निरीक्षण जिला सचिव मइयादीन पटेल, डायट प्राचार्य, रवि गुप्ता, हरिहर नाथ सिंह जिला स्काउट मास्टर व दयानंद सिंह जिला व्यायाम शिक्षक ने किया। शिविर का संचालन ब्लाक स्काउट मास्टर जयनारायण कुशवाहा ने किया। बुद्धविलास सिंह, छेदी लाल, रामकिशोर यादव, रचना श्रीवास्तव, दयाराम दिनकर, अर्चना यादव आदि ने प्रशिक्षण दिया।