फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधा छात्र सम्मान 30 जून को, पंकज संयोजक बनाए गए

Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दृष्टि संस्था के कार्यालय में हुई आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय (यू 3 ए) की बैठक में मेधा छात्र सम्मान के लिए रूपरेखा बनी और पदाधिकारी तय हुए। कार्यक्रम का संयोजक पंकज अग्रवाल को बनाया गया है। कार्यक्रम 30 जून को होगा।
विज्ञापन

बलवीर सिंह ने पंकज के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। रंजना उपाध्याय ने सहसंयोजक के लिए मीरा श्रीवास्तव का नाम सुझाया, जिसे भी सभी की सहमति मिली। बैठक में छात्रों को सम्मानित करने की नियमावली को भी अंतिम रूप दिया गया। हाईस्कूल में 90 फीसदी से ऊपर, इंटरमीडिएट में 80 फीसदी से ऊपर अंक लाने वालों को सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा जिले के आईआईटी, सीपीएमटी, प्रशासनिक सेवा, प्रांतीय और केंद्रीय परीक्षाओं में स्थान पाने वाले मेधावियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सूची 25 जून तक उपलब्ध कराई जा सकेगी। चयन समिति में आनंदराव तैलंग, छेदीलाल तिवारी, केके माथुर, फूलचंद्र चंद्रवंशी, शिववरण त्रिपाठी, जेपी विश्वकर्मा, विजय चंद्र गुप्ता और पंकज अग्रवाल होंगे। कार्यालय सचिव पंकज दुबे बनाए गए। पंकज अग्रवाल ने बताया कि 20 मई तक सभी इंटर कालेजों को इसका सूचना पत्रक भेज दिया जाएगा। बैठक में मंजू श्रीवास्तव, अरविंद शिवहरे, राजेश दुबे, छेदीलाल तिवारी, हरिश्चंद्र सोनी, शंकरलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें