फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च झोंकी, चाकू मारा और ले उड़े साढ़े नौ लाख

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर (चित्रकूट)। टेंपोचालक की आंखों में मिर्च झोंककर दो बदमाशों ने रविवार दिनदहाड़े एक फल व्यापारी के मुनीम का साढ़े नौ लाख रुपए से भरा बैग पार कर दिया। व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसके हाथ पर चाकू भी मार दिया। एसपी केबी सिंह और अन्य अधिकारियों ने आसपास का इलाका छान मारा पर पैदल भागे युवक पुलिस के हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

सुनील कुमार सचदेव (48) पुत्र मनकाराम निवासी पलानी मंदिर सब्जी मंडी के पास सतना में संजय फल कंपनी का मुनीम है। रविवार को वह यहां वसूली करने आया था। बताया जाता है कि उसने सीतापुर और कर्वी में फल आढ़तियों से साढ़े नौ लाख रुपए वसूले और दुपहर ढाई बजे के आसपास पुराने अस्पताल के पास पुरानी बाजार बैरियर से टेंपो पकड़ा। उसका कहना है कि चालक सुंदरलाल ने पहले उससे बैग ऊपर रखने को कहा और बाद में मना करने पर अपने बगल में बैठा लिया। बेड़ी पुलिया के पास दो युवक अगल बगल टेंपों में लटक गए और जैसे ही टेंपो विकलंाग विश्वविद्यालय के पास रानीपुर भट्ट पुलिया पर पहुंची दोनों ने टेंपो रुकवाई और एक युवक ने ड्राइवर की आंख में मिर्ची झोंक दी। इसके बाद दूसरे ने व्यापारी का बैग छीनना शुरू कर दिया। जब व्यापारी ने आसानी से बैग न छोड़ा तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और बैग लेकर दोनों डिलौरा गांव होते हुए भाग गए। एसपी केबी सिंह, सीओ सुरेश चंद्र रावत के साथ चौकी प्रभारी सीतापुर आदि ने आसपास का इलाका छान मारा, बदमाश हाथ नहीं चढ़े। एसपी ने कहा कि छह टीमें बना दी गई हैं और जल्द ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें