बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे योजना पर काम जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना में जिले के नौ गांव चिंहित हैं। जिसमें 67.2989 हेक्टेयर कृषकों की भूमि खरीदी की जा चुकी है। 16.6878 हेक्टेयर भूमि के पुर्नग्रहण की कार्रवाई जारी है। अभी तक जिले के हाईवे पर फोरलेन सड़क बनी है। इस योजना में काम शुरू होने पर कुछ स्थानों पर छह लेन की सड़क भी बनेगी। शासन से स्वीकृत 25 करोड़ रुपये में अभी तक खरीदी गई भूमि में 14 करोड़ 47 लाख 21 हजार 964 रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना के अंतर्गत जनपद चित्रकूट के नौ गांव जिसमें अकबरपुर, मऊ , भीषमपुर, करारी, ल्यौंझा, धौरही माफ ी, टिटिहरा, पहरा की भूमि चिन्हित की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत कुल 125.8319 हेक्टेयर भूमि परियोजना के लिए चिंहित की गई जिसमें 109.1441 हेक्टेयर कृषकों से क्त्रस्य किया जाना है तथा 16.6878 हेक्टेयर श्रेणी 5 एवं श्रेणी 6 की भूमि का पुर्नग्रहण किया जाना है। इसी क्रम में 7 मार्च तक 67.2989 हेक्टेयर कृषकों की भूमि क्त्रस्य की जा चुकी है तथा 16.6878 हेक्टेयर भूमि के पुर्नग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। दावा किया कि जनपद चित्रकूट बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए भूमि क्त्रस्य प्रतिशत में प्रथम स्थान पर है।