गुमटी में आग लगने से फटा सिलिंडर
अमर उजाला ब्यूरो
बरगढ़। थाना क्षेत्र के किला चौराहे के पास रखी गुमटी में सोमवार की देर रात को अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। जिससे गुमटी में रखा गैस सिलिंडर भी फट गया जिससे दुकानदार का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
गुमटी मालिक किशन कोल पुत्र मुन्ना ने बताया कि सोमवार की रात वह अपनी अंडे व चाय पान की गुमटी बंद कर घर आ गया था। देर रात को गुमटी में आग लगी और सिलिंडर फटने की तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोग डर गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद दुकानदार को बुलाया गया। थानाध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि इस गुमटी के आसपास कोई अन्य दुकान या घर न होने से किसी अन्य का नुकसान नहीं हो पाया है।