फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बोलेरो हुई चोरी, रिपोर्ट लिखाने को भटक रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की बोलेरो चोरी, रिपोर्ट लिखाने को भटक रहे
विज्ञापन

खोही। अमावस्या मेले में आए तीर्थ यात्रियों की बोलेरो रामघाट से गायब हो गई। पीड़ित सीतापुर चौकी सहित कोतवाली में गाड़ी चोरी की घटना को लेकर रिपोर्ट लिखाने को भटक रहा है। जबकि श्रद्धालुओं से कहा जा रहा है कि सीसी कैमरे के माध्यम से चेक करने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

अमावस्या मेले में 6 मार्च को मध्यप्रदेश क्षेत्र के जबलपुर जिले के बारीगढ़ गांव से श्रद्धालु बोलेरो गाड़ी से कामदगिरि के दर्शन करने के लिए आए थे। रात के समय वाहन को रामघाट के पास खड़ा कर दर्शन करने के लिए चले गए। जब लौट कर आए तो गाड़ी गायब हो गई। वासुदेव चौरसिया ने बताया कि जब रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सीतापुर चौकी गए तो कहा गया कि सीसीकैमरे के माध्यम चेक किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कोतवाली मेें जब आए तो कहा जा रहा था साहब आने पर ही रिपोर्ट दर्ज होगी। इस तरह से वह दो दिन से रिपोर्ट लिखाने को इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें