अपने समाज के प्रतिनिधि को करेंगे मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व में बागी रहे दस्यु सरगना मलखान सिंह ने स्वजातीय बंधुओं के साथ बैठक कर एकजुट होने को कहा है। राजनीति के क्षेत्र में स्वजातीय लोगों को आगे बढ़ाने के लिए संगठित समाज की आवश्यकता पर जोर दिया। एलान किया कि वह खुद भी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। चित्रकूट के बरहा हनुमान मंदिर के पास खंगार समाज के धर्मशाला में बैठक के दौरान अखिल भारतीय खगॉर क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय संरक्षक ने कहा कि हमारा समाज चित्रकूट धाममंडल मे एक लाख से अधिक कि संख्या में समाज के लोग बोटर हैं। जो पाटी हमारे समाज को प्रत्याशी का चयन करेगी समाज उसी को समाज का वोट दिया जायेगा। उन्होंने यह भी एलान किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह मैदान में उतरेंगे। पूरी संभावना है कि चित्रकूट मंडल की किसी सीट से वह चुनाव लडेंगे। इसके बाद समाज के अन्य प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।