फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 पीएचसी व 30 स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे हेल्थ व वेलनेस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
16 पीएचसी व 30 स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे हेल्थ व वेलनेस सेंटर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों को उच्चीकृत कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की तैयारी है। इनके संचालित होने पर इलाज में मरीजों को आसानी होगी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व एनएचएम के नोडल अफसर डॉ. एबी कटियार ने बताया कि कुल 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाना है। इनमें से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर भौंरी, सरैया और टिकरा को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में तब्दील किया जा चुका है। 19 में से शेष 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग, यूपीपीसीएल व आरडी को काम दिया गया। साथ ही 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों को भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में स्थापित किया जाना है। शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पांच पीएचसी, पांच उप केंद्र मानिकपुर के तीन पीएचसी, 10 उप केंद्र रामनगर के एक पीएचसी, तीन उप केंद्र, मऊ के दो पीएचसी व पांच उप केंद्र, पहाड़ी के पांच पीएचसी व सात उप केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत किए जाएंगे। केंद्र में एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ की तैनाती की जाएगी। जिससे गांव में आने वाली मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से और नि:शुल्क प्राप्त हो सके। इन केन्द्रों में इंटरनेट विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी तथा टेली कन्सल्टेशन के माध्यम से संबंधित पीएचसी सीएचसी जनपदीय चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात प्रकार की होंगी जांचें
चित्रकूट। इन आरोग्य केन्द्रों के लिए सबसे खास बात यह है कि 7 प्रकार की जांचे जैसे कि हीमोग्लोबिन यूरिन द्वारा गर्भ की जांच अल्बोमिन एवं ग्लूकोज की जांच ब्लड ग्लूकोज की जांच मलेरिया की जांच मलेरिया एवं कालाजार के रैपिड टेस्ट एवं बलगम टीबी की जांच की सुविधा मौजूद रहेगी। अक्सर 30 साल से ऊपर के व्यक्तियों को अपने छिपे हुए गैर संचारी रोगों के बारे में पता ही नहीं होता है लेकिन अब आरोग्य केंद्र के माध्यम से गैर संचारी रोगों की पूर्णरूप से जांच की जाएगी। समुदाय के 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को सामान्य गैर संचारी रोगों जैसे डायबिटीज उच्च रक्तचाप एवं तीन प्रकार के कैंसर ओरल सर्वाइकल व स्तन कैंसर की जांच रेफरल एवं उपचार फॉलो अप सुनिश्चित कराया जाएगा। इन आरोग्य केन्द्रों पर मरीजों को बेहतर लाभ मिल सके इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी , सीएचओ की तैनाती की गई है। जोकि 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक इन केन्द्रों में मौजूद रहेंगे। वहीं सभी सीएचओ को एक-एक टैबलेट कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी हैए जिससे वह इंटरनेट के माध्यम से विशेषज्ञों से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें