मऊ। फर्जी अपर पुलिस अधीक्षक बनकर जमीन पर कब्जा दिलाएं जाने की बात थानाध्यक्ष श्याम पटेल से कहना हन्ना विनायका गांव के एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। इस मामले में छानबीन कर पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर पूछताछ कर रही है।
थानाक्षेत्र के हन्नाविनायका गांव के संदीप लोधी पुत्र फूलचंद कई दिनों से फर्जी अपर पुलिस अधीक्षक बनकर थानाध्यक्ष श्याम पटेल को जमीन पर कब्जा दिलाएं जाने को लेकर फोन कर रहा था। कुछ शक होने पर थानाध्यक्ष ने पूरी जानकारी एसपी व अपर एसपी को दी। दो दिन तक छानबीन के बाद पुलिस ने नकली अपर एसपी को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछतांछ कर रही है।