फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पुरुष की भी चोटी कटी, चार महिलाओं के कटे बाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन की कटी चोटी
विज्ञापन

पहाड़ी/मानिकपुर। अंधविश्वास और अफवाहों के बीच गुरुवार को एक युवक के सिर के बाल कटने की खबर है। इसके अलावा चार स्थानों पर महिलाओं के बाल कट गए। तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो के परिजन झाड़ फूंक का सहारा ले रहे हैं।

जिले की सीमा से सटे बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर निवासी सीताशरण पुत्र रामसिया ने बताया कि गुरुवार की सुबह शौच क्रिया से लौटकर बिस्तर के पास पहुंचा तो देखा कि उसके सिर के बाल कटे हैं। यह देखते ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


बताया कि उसकी बहन विभा देवी के भी सिर के बाल कटे हैं। उसे भी बेहोशी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहाड़ी थाने के ओरा निवासी कल्लू यादव ने बताया कि सुबह उसकी पत्नी मेड़िया देवी खाना बना रही थी, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने देखा कि उसकी चोटी के बाल कटे पड़े थे। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। इसके बाद से गांव में ही झाड़ फूंक करा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार मुख्यालय के भैरों पागा जानकीपुरी निवासी राजकुमार की पत्नी गुड़िया देवी ने भी बताया कि उसके सिर के बाल कट गए हैं। बेहोशी की हालत में परिजनों ने घरेलू उपचार किया है। इसके अलावा बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बेलहरी निवासी राजरानी पत्नी हीरालाल को भी बेहोशी दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनोें ने चोटी के बाल कटने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें