फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिला पंचायत में 911 लाख की कार्ययोजना मंजूर

Mon, 12 Jan 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला पंचायत सभागार में बुलाए गए सदन में जिला पंचायत सदस्यों ने विकास मुद्दे पर चर्चा की। सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य बुनियादी समस्याओं पर राय-मशविरा करने के बाद सर्व सम्मति से 911 लाख रुपये की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के बोर्ड बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अशोक जाटव ने की। बैठक में जनपद के विकास, वित्तीय प्रबंधन और खनिज परिवहन शुल्क से संबंधित कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में गत वर्ष 21 नवंबर 2025 को हुई पिछली जिला पंचायत बैठक की कार्यवाही रखी गई। बाद में षष्ठम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 911 लाख की कार्ययोजना पेश की।
जिला निधि में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 700 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। सोलहवें वित्त आयोग मद में 900 लाख रुपये की वार्षिक कार्ययोजना पास की। बैठक में जिला पंचायत चित्रकूट की प्रचलित खनिज परिवहन शुल्क वसूली उपविधि-2013 एवं संशोधित उपविधि-2023 के तहत वर्तमान निर्धारित दरों में 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ नई दरें लागू करने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में सीडीओ डीपी पाल, एएमए सुधीर कुमार, कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार यादव, प्रशासनिक अधिकारी इंद्रपाल, वित्तीय परामर्शदाता नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें