चित्रकूट अपने जन्मदिन पर 21 हजार रुपये का चेक कोरोना से लड़ने वाले योद्घाओं के लिए एसपी अंकित मित्?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। महामारी से लड़ रहे योद्धाओं के लिए 9 साल की मासूम सौम्या ने जो सौम्य रूप दिखाया, उससे सभी प्रभावित हुए। अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उसने अपने परिजनों से जिद कर अपनी गुल्लक में एकत्र रुपये से कोई गिफ्ट लेने के बजाय इसे दान देने को कहा। 21 हजार रुपये का चेक देने जब वह शहर के ट्रैफिक चौराहे पर पुलिस अधीक्षक को देने पहुंची तो पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने वहीं पर उसे बधाई देकर केक काटा। सभी को केक खिलाकर बेटी का जन्मदिन भी मनाया गया।
कोराना महामारी से लड़ने के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए अब बच्चे भी सामने आने लगे है। ऐसी जिला मुख्यालय की छात्रा सौम्या यादव ने अपने जन्मदिन में गुल्लक में रखे 21 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में पुलिस अधीक्षक को दिए। एसपी ने छात्रा का केक काटकर जन्म दिन की बधाई दी। शहर के जगदीश गंज निवासी अलोक कु मार की पुत्री सौम्या यादव शहर के सेठ मूल चंद्र विद्या मंदिर में कक्षा 4 की छात्रा है। उसने अपने गुल्लक में 21 हजार रुपये एकत्र किए थे। शनिवार को जन्मदिन होने पर चेक के माध्यम से धनराशि पुलिस अधीक्षक अंकित्त मित्तल को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है।
योद्धाओं को तिलक लगाकर बुन्देली सेना ने उतारी आरती
चित्रकूट। कोरोना के खिलाफ योद्धा बनकर लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों का हल्दी, अक्षत का तिलक लगाया गया। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने घी के दीपक से आरती कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवारत समस्त कर्मियों को नमन कर आभार जताया है। इस दौरान महामंत्री वीपी पटेल मौजूद रहे। संवाद