फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुंदेलखंड विकास निधि से होंगे 856 विकास कार्य, 27.77 करोड़ की मिली मंजूरी

Tue, 07 Apr 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चित्रकूट। बुंदेलखंड विकास निधि योजना के तहत जनपद में 856 विकास परियोजनाओं में काम कराए जाएंगे। इनमें सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, जलनिकास के लिए नाला-नाली निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा रोशनी से जगमगाने के लिए हाईमास्ट भी लगेंगी। इस पर 27.77 करोड़ की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन




मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल के प्रस्ताव पर जनपद के लिए 420 विद्युत सेमी हाई मास्ट लाइट की स्थापना को मंजूरी मिली है। इसके लिए 9.25 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है, यह कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय की निर्माण एवं परिकल्पना सेवाएं विंग द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी द्वारा प्रस्तावित 80 निर्माण कार्यों के लिए भी 9.25 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति मिली है।
इन कार्यों में सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग और नाली-पुलिया का निर्माण शामिल है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, चित्रकूट को 5.14 करोड़ रुपये और यूपीपीसीएल इकाई 13 बांदा को 4.11 करोड़ रुपये का कार्य सौंपा गया है। चित्रकूट सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल प्रधान के प्रस्ताव पर 356 निर्माण कार्यों को हरी झंडी मिली है। इसमें 341 विद्युत सेमी हाई मास्ट लाइट और 15 नाली, नाला व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

इन कार्यों के लिए 9.25 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, चित्रकूट को दी गई है। उन्होंने कहा कि लाइट, नाली और सड़क जैसे इन कार्यों के पूरा होने से लोगों के आवागमन में सुधार होगा। इससे दैनिक कार्यों को निपटाने में भी आसानी होगी। यह योजना बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें