फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मध्यस्थता अभियान में 850 वाद चिह्नित, 54 में सुलह

Sat, 21 Mar 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राष्ट्र के प्रति मध्यस्थता अभियान 2.0 जिले में जारी है। इसके तहत 850 वाद चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 54 वादों में आपसी सुलह-समझौता हो चुका है।
विज्ञापन

वाद चिह्नांकन की तारीख 21 मार्च तक बढ़ाई गई है। जिला न्यायाधीश शेषमणि ने न्यायिक अधिकारियों को अधिक मामले मध्यस्थता केंद्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान कार्यों की समीक्षा भी की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का जायजा लिया।
उन्होंने जेल लीगल एड क्लीनिक के रजिस्टरों की जांच की। पैरालीगल वालंटियर्स को अभिलेख नियमित रूप से अपडेट करने को कहा गया। महिला बैरक में मिली 16 बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें