आज भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेकेंगे प्रत्याशी
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने बताया कि चित्रकूट बंादा संसदीय सीट के सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी सांसद श्यामाचरण गुप्ता 18 मार्च सोमवार को जिले में आएंगे। सुबह 11 बजे प्रयागराज चलकर 12 बजे चित्रकूट जिले के मुरका बार्डर पहुंचेंगे। वही पर समाजवादी व बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे सपा कार्यालय में दोनों दलों के पदाधिकारियों से मिलेंगे। शाम 4 बजे भगवान कामता नाथ स्वामी के दर्शन व परिक्रमा करेंगे। देर शाम को बेड़ीपुलिया- रानीपुर के पास स्थित विकलांग विश्वविद्यालय के सामने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।