होली के साथ देश भक्ति गीतों ने बांधा समा
चित्रकूट। जिले के सीतापुर स्थित श्रीजी भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें फाल्गुन के गीतों के अलावा देश भक्ति गीतों पर कलाकार खूब थिरके। इसके बाद गुलाल की होली खेली गई। कार्यक्रम में चित्रकूट व बांदा के कई व्यापारी नेता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रयागराज के दीपकमल वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि होली बेहद पावन पर्व है। इसे सबको मिलकर मनाना चाहिए। दोनों जनपदों के व्यापारी नेताओं ने भी होली खेली। कानपुर से आए कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर दीपक द्विवेदी, पवनेश बाजपेयी, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।