छह हजार से अधिक कापियों का मूल्यांकन
चित्रकूट। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य के लिए शहर के चित्रकूट इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। शनिवार को इंटर की 2925 कापिया व हाईस्कूल की 3684 कापियों का मूल्यांकन किया गया। जिससे इंटर की 54 हजार 646 कापिया व हाईस्कूल की 73 हजार 554 कापिया मूल्यांकन होने को शेष बजी है। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 199 व इंटर में 137 परीक्षक लगे हैं। जिसमें हाईस्कूल में 23 व इंटर में 25 टोली बनाई गई हैं।