फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की बैठक में गूंजा अन्ना प्रथा की समस्या का मुददा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू की बैठक में अन्ना प्रथा समस्या का मुददा गूंजा
विज्ञापन

चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक तहसील परिसर कर्वी में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख रूप से अन्ना प्रथा से निजात, पशु आश्रय केन्द्र समितियां न बनने के चलते जिले में आए बजट का सदुपयोग न होना आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि अन्ना जानवर खेतों में बोई फसलों को नष्ट कर रहे हैं। ग्राम चिल्ला माफी के कमलेश सिंह ने अवगत कराया कि शौचालय का काम पूरा होने के बावजूद धनराशि नहीं दी गई। नरेश सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति के चलते सिंचाई नहीं हो पा रही। जिससे फसलें चौपट हो रही है। इस दौरान शिव सिंह, रामेश्वर, देशराज, श्रीकेशन, छेदी, भैरों प्रसाद, राजाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें