फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापे का सहारा बनेगी मानधन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ापे का सहारा बनेगी मानधन योजना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भारत सरकार से संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ मंदाकिनी अतिथि गृह कालूपुर में हुआ। जिसमें सदर विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीधा प्रसारण के माध्यम से योजना के बारे में बताया। कामन सर्विस सेंटर पर इस योजना के पंजीकरण के लिए एक रुपये नही देना है। वह सरकार देगी। अगर कोई लेता है तो उसकी शिकायत करें। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कहा कि जो काम करने में असमर्थ होंगे उनके लिए यह महत्वपूर्ण है। जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है वह इस योजना का लाभ लें। बैंक खाता, आधार नंबर देना है। मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार ने कहा कि श्रम विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लें। उसमें भी पंजीकरण करायें जिसमें पुत्रियों की शादी, गर्भवती महिलाओं आदि को पैसा मिलता है। इस दौरान लाभार्थियों को पंजीयन पर्ची का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, डीसी मनरेगा, एनआरएलएम, विधायक कर्वी प्रतिनिधि नीरज गर्ग सहित संबंधित अधिकारी, लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें