दिव्यांग छात्र ने युवा संसद महोत्सव मे किया प्रतिनिधित्व
चित्रकूट। खेल मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरू केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 27 फरवरी को कार्यक्रम किया गया। जिसमें शहर के जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के दिव्यांग छात्र सूर्यदेव सिंह ने चित्रकूट जिले से प्रतिनिधित्व किया। छात्र को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। दिव्यांग छात्र सूर्यदेव ने बताया कि कार्यक्रम मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से कहा कि अपने जिले के जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए जवाब देह बनाए। उन्हें अपने जिले की समस्याओं से अवगत कराए। चित्रकूट जिले से प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र को जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.योगेश दुबे, राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डा. शशि कांत त्रिपाठी ने बधाई दी है।