आप कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। प्रदेश की कानून व्यवस्था व उत्तर बुलंदशहर की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया।
कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बुलंदशहर में सुनियोजित साजिश के तहत दरोगा सुबोध सिंह को गोली मारी गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि हत्यारों को गिरफतार किया जाए। हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित की जाए। शहीद दरोगा के परिवार को एक करोड़ रुपये दिए जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोषी लाल, कोषाध्यक्ष श्याम त्रिपाठी, संतोष भारद्धाज , डा रामाकांत गुप्त, लवलेश कुामर, राहुल सिंह, शैलेंद्र कुमार, दयंती केसरवानी, नर्वदा प्रसाद यादव, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।