पहले जमा करो कागज तो पहले होगा कर्ज माफ
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लघु व सीमांत किसानों के प्रदेश सरकार द्वारा किए गए ऋण माफी योजना का पहला चरण 15 अगस्त को होगा। इस चरण में उन्हीं किसानों का ऋण माफ किया जाएगा जिसके सभी जरूरी कागजात जमा हो जाएंगे। इसके बाद दूसरा चरण होगा। उसमें ऐसे किसान का ऋण माफ किया जाएगा जिसके आधार पहले चरण में लिंक नहीं हुए है। तीसरे चरण में किसानों के भूलेख की जांच के बाद होगा।
उप कृषि निदेशक जगदीश नारायण ने बताया कि जिले में 49 हजार 127 लघु व सीमांत किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। लगभग 230.90 करोड़ की ऋण माफी होगी। बताया कि प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना में लघु व सीमांत किसानों की जिन्हाेंने 31 मार्च 2016 तक लिए नया फसली ऋण के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2016 -17 में उनके द्वारा किए गए प्रति भुगतान को समायोजित करने के उपरांत अवशेष ऋण की धनराशि एक लाख रुपये की सीमा तक ऋण मोचन की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण के कागजात जमा कर चुके किसानों के कागजात की जांच भी लगभग पूरी हो चुकी है।
-इनसेट
बैंकोें ने भेजी किसानों की संख्या
चित्रकूट (ब्यूरो)। बैंक से लघु व सीमांत किसानों द्वारा लिए गए किसानों की सूची बैंकों ने भेजना शुरू कर दी है। उपकृ षि निदेशक ने बताया कि इलाहाबाद बैंक-9575, यूपी ग्रामीण बैंक 28948 लाख, बैंक ऑफ बड़ौदा 481, बैंक ऑफ इंडिया 272,जनरल बैंक आफ इंडिया 367,डीसीबी बांदा, 4723 एचडीएफसी बैंक 26,आईडीबीआई 51,इंडियन बैंक 7, ओरियंटियल बैंक कामर्स, 68, पंजाब नेशनल बैंक 602,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3541,सिडिंकेट 70, यूकों बैंक 10, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 382 किसानों की सूची भेजी है।
:- कु ल 49 हजार 127 किसानों का माफ होगा ऋण
:- ऋण माफी योजना के लिए बन चुकी समिति