फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 797 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 09 Nov 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में हुई। जिले में सीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जहां तहसील राजापुर मऊ मानिकपुर कर्वी क्षेत्र के विद्यार्थी शामिल रहे। रविवार को हुई इस परीक्षा में कल 949 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 757 में उपस्थित रहे जबकि 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस परीक्षा में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण होंगे उन्हें कक्षा 12 तक पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना से जो बच्चे आर्थिक समस्या के कारण सुचारू से पढ़ाई नहीं कर पाते उनके लिए यह योजना वरदान साबित होती है।
सरकार मेधावी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए यह छात्रवृत्ति देती है इस योजना का लाभ उठाकर छात्राएं अपने भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका का निर्वाह कर सकते हैं । परीक्षा के सफल आयोजन में मुख्य अनुशासन अधिकारी फूलचंद चंद्रवंशी, परीक्षा प्रभारी श्रीनिवास त्रिपाठी ऋषि कुमार शुक्ला वीरेंद्र शुक्ला विवेक तिवारी डॉ. प्रदीप सिंह रामबचन सिंह, सतीश कुमार रैकवार डॉ. रमेश सिंह चंदेल आदि सभी शिक्षकों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें