फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में विदेशी डाक्टरों 75 मरीजों का किया इलाज

Mon, 06 Nov 2017 11:48 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
एक बच्चे के कटे होंठ के इलाज के पहले उसकी मां से जानकारी लेते डाक्टर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। कटे-फटे होंठ एवं तालू की सर्जरी की सुविधा के साथ आरोग्यधाम परिसर में दन्त रोग निवारण इकाई की तरफ  से शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डीआरआई के उपाध्यक्ष डॉ.नरेश शर्मा के नेतृत्व में विदेशी चिकित्सकों का 13 सदस्यीय दल ने 75 मरीजों का इलाज किया है। इसके अलावा 30 ऐसे मरीज जिन्हें पिछले वर्षों में सर्जरी कराई थी उनका फालोअप किया गया।  
विज्ञापन

शिविर में यूके के विशेषज्ञ डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण व कम विकसित क्षेत्रों में इस तरह के कैंप लगना चाहिए। जिससे हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके। सोमवार को पहले दिन क्लैफ्टलिप्ससर्जरी, क्लैफ्ट पैलेट सर्जरी तथा जिन किसी के नाक या कान नहीं थे ऐसे नितान्त उपयोगी मरीजों का परीक्षण किया गया और उनके सर्जरी की तिथि सुनिश्चित की गई। डाक्टरों की टीम में डॉ. जुडकिंस, डॉ. कोहिन, डॉ. राजीव शर्मा, हरीकिशन मिस्ट्री, सामन्थाकिलफोर्ड, हेलेन रूसे, सारा बोवेन आदि प्रमुख रूप से शिविर में पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें