फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन मऊ के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट । जिलास्तरीय बालक-बालिका खेलकूद रैली का शुभारंभ कस्बे के पं. पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर कालेज में हुआ। मऊ एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने प्रतियोगिता शुरू कराई।

रैली की शुरुआत मार्चपास्ट से हुई। इसमें कर्वी, मऊ, राजापुर, मानिकपुर क्षेत्र की टीमें शामिल रहीं। पिछले वर्ष के चैंपियन सियोन ने मशाल लेकर दौड़ लगाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने कहा कि खेलकूद से छात्र-छात्राओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही अनुशासन की भावना विकसित होती है। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलकूद भी होना चाहिए।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर बालक सीनियर वर्ग की दौड़ में मऊ के नवनीत कुमार प्रथम, चित्रकूट इंटर कालेज के मोहित सिंह ने द्वितीय और सियोन सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में वरुण सिंह मऊ प्रथम, जानकी मऊ द्वितीय, श्याम मनोहर कर्वी तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ सीनियर बालक में लवकुश यादव मऊ प्रथम, धनंजय यादव मऊ द्वितीय व सुनील कुमार कर्वी तृतीय रहे।
विज्ञापन


रैली संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार भार्गव, प्रधानाचार्य जेपी विश्वकर्मा, राजेश सिंह, काशीनाथ, जगमोहन सिंह, जयराम राही, सरोज देवी, डॉ. टीपी पाठक, जगमोहन सिंह, जयराम, राघवेंद्र मिश्रा, फूलचंद्र शुक्ला, सुरेश सिंह व शंकर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें