फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा को नहीं मिली एम्बुलेंस, परिजनों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल व प्रसव के बाद घर तक पहुंचाने के लिए संचालित एंबुलेंस सेवा के लचर रवैया के चलते आज भी प्रसूताओं को दर-दर भटकना पड़ा। मातृत्व दिवस पर ऐसा ही मामला सामने आया है। घंटो इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली। जिससे प्रसूता बेहद परेशान रही।
विज्ञापन

रविवार को मारकुण्डी क्षेत्र के डोडा टिकरिया गांव की पूजा (25) पत्नी सुरेश शुक्रवार को प्रसव के लिए मानिकपुर सीएचसी आई थी। जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया था। जिला अस्पताल में प्रसव बाद नवजात शिशु की हालत गंभीर होने के चलते एसएनसीयू में रखा गया था। रविवार की सुबह डाक्टरों ने छुट्टी दे दी थी। इस पर परिजन 102 एंबुलेंस को लगातार फोन करते रहे लेकिन शाम तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस बीच गर्मी के मौसम में प्रसूता नवजात शिशु के साथ परिसर में बैठी रही। पति सुरेश ने बताया कि एंबुलेंस चालक का कहना था कि दोपहर दो बजे तक एंबुलेंस मिलेगी। जब शाम चार बज गया और एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पुन: फोन किया। इस पर उन्हें साफ तौर पर मना कर दिया गया। जिससे परिजनों में रोष व्याप्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें