पंचर बनाया नहीं टायर मांगा तो धुना
अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप। ट्रैक्टर के टायर का पंचर न बनवाने पर दुकानदार व पड़ोसी ने ट्रैक्टर मालिक को लाठी डंडों से पीट दिया। घायलावस्था में युवक ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चौकी क्षेत्र के अकबरपुर निवासी राजू व मेवालाल ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व वह अपने ट्रैक्टर के पहिए का पंचर बनाने को अकबरपुर गांव के एक दुकान में रख आया था। सोमवार पहिया लेने पहुंचा तो पंचर नहीं बना था। जिस पर उसने पहिए देने को कहा। इससे नाराज दुकानदार छितानी टायर्स के मालिक व पड़ोसी घनश्याम ने उसे पकड़कर लात घूसों से पीटकर भगा दिया। उसका टायर भी नहीं दिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।