फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

चित्रकूट। अज्ञात कारण के चलते छात्र ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के लखनपुर रूकमाखुर्द गांव निवासी ललित कुमार (19) पुत्र बच्चा ने शुक्रवार की रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। उसके पिता ने बताया कि कई माह से उसका पुत्र अज्ञात कारण के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पूंछने पर कुछ भी नहीं बताया। शुक्रवार की शाम परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए कहकर कमरे में चला गया। रात को जब वह लघुशंका के लिए निकले तो देखा कि कमरे में ललित फांसी पर झूल रहा था। आसपास के लोगों को बुलाकर इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष साजिद खान ने ग्रामीणों की मदद से युवक को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक स्नातक का छात्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें