फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की आवाज दबाने की हो रही साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

छात्रों की आवाज दबाने की हो रही साजिश

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव से जेल में मुलाकात करने आए सपा के एमएलसी रामवृक्ष यादव और पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर सपाइयों को निशाना बना रही है। छात्रों के हित की आवाज उठाने वालों को जेल भेजकर आवाज बंद कराने की साजिश हो रही है।
रविवार को रगौली जेल में छात्र संघ अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा जानबूझकर उसके खिलाफ बोलने वालों का मुंह बंद कराने के लिए पुलिस की मदद ले रही है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने तो अपने छात्रों के हित की बात कही है लेकिन सपा का बढ़ता जनाधार और उपचुनाव में मिली हार से खिसियाकर सपा नेताओं को फर्जी मामले में जेल भेज रही है। जेल में मुलाकात के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर ही पुलिस छात्रों पर डंडे बरसा कर हास्टल खाली करा रही थी। जिसका शांतिपूर्ण विरोध किया तो भाजपाइयों ने ही हिंसा भड़का दी और उन्हें फंसा दिया है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, मनोज यादव, रमेश कुमार, फराज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो की हुई जमानत, अध्यक्ष लटके
चित्रकूट। इलाहाबाद में छात्रों के आंदोलन में आगजनी व हिंसा भड़काने के आरोप में चित्रकूट जेल भेजे गए छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव की जमानत अदालत से मंजूर हो गई है लेकिन कागजात में कुछ कमी होने के कारण रविवार को उन्हें नहीं छोड़ा जा सका। इसके अलावा जेल में बंद उनके साथी छात्र नेता अविनाश विद्यार्थी और चंद्रशेखर चौधरी की जमानत होने पर जेल से छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें