फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, कोरोना संक्रमितों के परिवारिजनों के लिए थे सैंपल

विज्ञापन
राजापुर के हाटस्पाट बरद्वारा गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर/मानिकपुर में लगातार दूसरे दिन जिले में कोरोना पॉजिटिव की कोई रिपोर्ट न आने से सभी ने राहत की सांस ली। बुधवार को 61 लोगोें की जांच रिपोर्ट आई सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। इनमें से ज्यादातर वह लोग शामिल हैं, इनके परिजन या पड़ोसी कोरोना पॉजिटिव घोषित हो चुके हैं। 70 नये लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। अधिकारियों ने 13 हॉटस्पॉट पर अलग-अलग समय पर निरीक्षण कर स्थानीय समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को 61 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब जिले में कुल 1572 सैंपल एकत्र कर जांच को भेजे जा चुके हैं। इसमें 1,403 की रिपोर्ट आ चुकी है। जिले में कुल 29 कोरोना पॅाजिटिव मरीज हैं।
इसमें दो की मौत हुई है। 15 स्वस्थ्य होकर घर लौट आए हैं और 12 का बांदा के मेडीकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल से टेलीमेडिसन प्रणाली से बुधवार को 110 मरीजों का इलाज किया गया अब तक इस प्रणाली से कुल 3,255 मरीजों को दवा व इलाज की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 13 हॉटस्पॉट बचे हैं। इसमें डीएम शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बारी-बारी से जाकर निरीक्षण किया। इन स्थानों पर तैनात अधिकारियों से वहां की स्थिति की जानकारी ली। शहर के हॉटस्पॉट बल्दाऊगंज, सदर रोड, फुलगंजी व रामपुरी के निवासियों ने पेयजल आपूर्ति सही तरीके से न होने की शिकायत की है। सभासद मानिक लाल, सुशील श्रीवास्तव व संतू सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन एक टाइम जलापूर्ति बाधित ही रहती है।
गर्मी के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय लोेग परेशान होते हैं। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के हॉटस्पॉटों मेें ज्यादातर भय का माहौल होने से सन्नाटा पसरा रहता है। सुबह शाम ही बरद्वारा, सरैंया, पतौड़ा, गढीघाट, बरियारी कला व कलवारा बुजुर्ग के लोगोें का कहना है कि कोरोना के चलते वह सब सावधान हैं। गांव आने वाले बाहरी व्यक्ति से दूरी बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सैनिटाइज करने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें